गरीबों के विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है भाजपा सरकारः रविंद्र कुशवाहा

 



देवरिया (ना.स.)। केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देश पर ‘सेवा ही संगठन है‘ कार्यक्रम के अंतर्गत भाटपार रानी मंडल के विभिन्न गांव में आमजन के बीच जाकर कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि का वितरण कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। 

सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने क्षेत्र के बड़कागांव एवं दास नरहिया में सेवा कार्य करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री जिस तरह देश के आमजन के साथ खड़े दिखे वह अपने आप में काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आमजन के स्वास्थ सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए गोरखपुर में एम्स एवं देवरिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करा रही है जो ऐतिहासिक है। 

जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने मां-बाप को गवा दिया है उनके भरण पोषण एवं शिक्षा दीक्षा के लिए जिन योजनाओं की घोषणा की है उसका निश्चित ही लाभ उन बच्चों को मिलेगा जो कोरोना काल में अपने माता पिता से बिछड़ चुके हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयनाथ कुशवाहा कुशवाहा गुड्डन, जिला पंचायत सदस्य गिरीश तिवारी, धनंजय सिंह बघेल, मंडल प्रभारी अशोक पांडेय, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, संतोष पटेल, सुरेश तिवारी, अशोक कुशवाहा, सत्य प्रकाश सिंह, देवा मौर्या, शशि रंजन तिवारी, राजन कुशवाहा, जितेंद्र जयसवाल, आनंद पियूष उपाध्याय, अशोक तिवारी, हंस नाथ पटेल, रामप्रीत पाल, जद्दू पाल, अनिल कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


विकास, सुरक्षा, जनकल्याण और ऐतिहासिक सुधारों का कार्य किया है मोदी सरकार नेः डाॅ सत्यप्रकाश


इसी के तहत देवरिया देहात मण्डल के मझगावा और फुलवरिया में लोगो के बीच सेवा कार्य करने के दौरान सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अभूतपूर्व उपलब्धियों से परिपूर्ण 7 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करता हूँ तथा आप सभी देवतुल्य जनता को बधाई देता हूँ। मोदी सरकार ने सात वर्षों में विकास, सुरक्षा, जनकल्याण और ऐतिहासिक सुधारों के समांतर समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन 7 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने एक ओर देशहित को सर्वोपरी रखकर अपने दृढसंकल्प और सर्वस्पर्शी व कल्याणकारी नीतियों से गरीब, किसान व वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उनके जीवन को बेहतर बनाया है तो वहीं दूसरी ओर अपने मजबूत नेतृत्व से भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाया। इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, संजय तिवारी, रामदास मिश्रा, अंकुर राय, अजय पाण्डेय, अरविन्द चैहान, श्रीनिवास दूबे, राजू तिवारी, देवेंद्र राय, संजय पाण्डेय, हंसनाथ यादव आदि रहे।


दूरदर्शी नेतृत्व में हर चुनौती पर विजय प्राप्त करेंगेः अलका सिंह

नगर मंडल अध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप सेक्टर के रामगुलाम टोला में सेवा कार्य किया।इस दौरान कार्यकर्ताओ ने मास्क, सैनिटाइजर, साबुन का वितरण लोगो के बीच किया और कोरोना से बचाव की जानकारी दिया।सेवा कार्य के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि विगत 7 साल से देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की सेवा और समर्पण पर निरंतर अपना अटूट विश्वास जताया है, जिसके लिए मैं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के तरफ से देशवासियों को नमन करती हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हम हर चुनौती पर विजय प्राप्त कर भारत की विकासयात्रा को अविरल जारी रखेंगे। इस दौरान अनिल गुप्ता, दुर्गेश नाथ त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, जितेन्द्र जायसवाल बंटी, अजय सिंह, आशीष गुप्ता, पवन मद्धेशिया, मनीष सिंह आदि रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही