विश्व हिंदू महासंघः मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन कार्यकर्ता अपनी सुविधानुसार मनाऐंगे

  


देवरिया (ना.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को मनाने के लिए विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश कार्यसमिति द्वारा एक आनलाईन वर्चुअल बैठक का आयोजन किय गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवं प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी लोगों ने मिलकर कार्यकर्ताओं की सुविधा के अनुसार जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में कोरोना महामारी को देखते हुए गोरक्षनाथ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर 4 जून से 10 जून तक सभी कार्यकर्ताओं के अपने सुविधा अनुसार गो-भोजन, वस्त्र दान, वृक्षारोपण, झंडारोहण, दीप प्रज्वलन, फल वितरण, कीर्तन भजन इत्यादि के रूप में मनाए जाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा निर्णय लिया गया।

योगी आदित्यनाथ के गृहस्थ जीवन की मां सावित्री देवी एवं पिता आनंद सिंह बिष्ट हैं। इनका जन्म 4 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड ग्राम पंचूर में हुआ था। 5 जून को मुख्यमंत्री योगी 50 में वर्ष में प्रवेश करेंगे इस के उपलक्ष में उनका जन्मदिन मनाए जाने का निर्णय लिया गया। आनलाइन वर्चुअल बैठक में जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ बृजेश कुमार तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य सुभाष तिवारी, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री योगेश्वर उपाध्याय देवरिया जनपद से उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही