विधानसभा अध्यक्ष ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित किया

 
लखनऊः 01 अक्टुबर, 2020
उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयन्ती के पूर्व संध्या पर उन्हें याद करते हुये भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारत माता के दो महान सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती का दिन है। महात्मा गांधी ने भारतीय संस्कृति, दर्शन, परम्परा, इतिहास, संघर्ष, आदर्श को सारी दुनिया के सामने भारत के मन का चित्रण किया वहीं लाल बहादुर शास्त्री सच्चे गान्धीवादी थे उन्होंने अपना सारा जीवन सादगी से व्यतीत करते हुए स्वयं को गरीबों की सेवा में लगाया। देशसेवा का व्रत लेते हुए अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के आन्दोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही