लखनऊः महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

 



लखनऊः 13 अक्टूबर, 2020
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज हज़रतगंज बीजेपी गेट नंबर 2 के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। सूत्रों के अनुसार यह महिला महाराजगंज की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि इस महिला की शादी महाराजगंज निवासी अखिलेश तिवारी से हुई थी। तलाक होने के बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक शादी कर ली। शादी के बाद युवक आसिफ सउदी अरब चला गया तत्पश्चात आसिफ के घर वाले लगातार महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। उनकी प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, वहा मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरन्त आग को बुझाते हुए महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुयी है। सिविल अस्पताल में तमाम पुलिस फोर्स मौजूद है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही