आशीष मिश्र को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया
लखनऊ: 16 अक्टूबर, 2020
एकेटीयू के सम्पत्ति अधिकारी आशीष मिश्र को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (तकनीकी संवर्ग) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
लखनऊ में महासंघ के प्रदेश अधिवेशन में शुक्रवार को इस आशय की घोषणा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओम पाल के द्वारा की गई।
एक दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्राथमिक संवर्ग, माध्यमिक संवर्ग, उच्च शिक्षा संवर्ग, तकनीकी संवर्ग एवं महिला संवर्ग की प्रदेश इकाइयों का पुर्नगठन किया गया।
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री द्वारा आशा प्रकट की गई कि आशीष मिश्र के नेतृत्व में संगठन की उत्तर प्रदेश इकाई का विस्तार होगा। साथ ही प्रदेश के सभी तकनीकी संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के हितों का संरक्षण हो सकेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार