उत्तर रेलवेः महात्मा गाँधी जयंती एवम् फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन

 
लखनऊः 2 अक्टूबर, 2020
भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा राष्ट्रपिता को स्मरण करते हुए फिट इंडिया फ्रीडम रन के अन्तर्गत एक दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम लखनऊ के चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम पर मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में फ्लैग ऑफ करके दौड़ का प्रारंभ किया गया। जो चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचकर मंडल रेल प्रबंधक ने गांधी उद्यान में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। तथा वृक्षारोपण भी किया गया। तदोपरांत यह रन एंड वॉक स्टेशन परिसर से पुनः विभिन्न स्थानों से होते हुए उत्तर रेलवे स्टेडियम पहुंचकर समापन किया गया। लखनऊ सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी गांधी जयंती का कार्यक्रम अत्यंत हर्ष एवम् उल्लास के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर अपने संबोधन के मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम् भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की अहिंसावादी विचारधारा एवम् अटल सिद्धांतों के कारण ही देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई एवम् गांधीजी के विचारों एवं आदर्शों का अनुसरण करके ही राष्ट्र का चतुर्दिक विकास और समृद्धि संभव है। हम सभी को गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है। उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता के इन्हीं मूलमंत्रों के द्वारा ही भारत को विश्वगुरु के पद पर आसीन किया जा सकता है। कोवीड-19 के समस्त निर्देशों के पालन के साथ आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में मंडल के समस्त अधिकारी एवम् अनेक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही