गांधी और शास्त्री की सेवा, समर्पण और अंहिसा ने राष्ट्र को दी नई ऊर्जाः धर्मेंद्र

 



लखनऊः 2 अक्टूबर, 2020
ओम प्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज, अब्दुल्लागंज में राष्ट्रपिता महात्मां गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं और समाजसेवियों ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन किया।
बड़ा हनुमान मंदिर महंत कमलाकांत महाराज और राजीव लोचन महाराज ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की सेवा, समर्पण, अंहिसा ने दूसरों के जीवन को बहुमूल्य बनाया। राष्ट्र को नई ऊर्जा दी। गायत्री परिवार संजीव कुमार शर्मा गांधी और शास्त्री ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा। प्रधानाचार्य आरपी सिंह, अजब सिंह ने भी गांधी और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। शालिनी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संदीप कुमार, रेनू शर्मा, नेम प्रकाश, जसवीर, मुकेश आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही