महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर नीरज शाही ने पुष्पांजलि अर्पित किया

 



लखनऊः 02 अक्टूबर, 2020
2 अक्टुबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने गन्ना संस्थान स्थित कार्यालय पर महांपुरूषों के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हे नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होने कहा कि महात्मा गांधी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। २ अक्टूबर को उनका जन्म दिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है।


श्री शाही ने कहा कि लााल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे। वह लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे। इस प्रमुख पद पर उनका कार्यकाल अद्वितीय रहा। उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1965 में अचानक पाकिस्तान ने भारत पर हवाई हमला कर दिया। उन्होने युद्ध में राष्ट्र को उत्तम नेतृत्व प्रदान किया और जय जवान-जय किसान का नारा दिया। इससे भारत की जनता का मनोबल बढ़ा और सारा देश एकजुट हो गया। शास्त्रीजी को उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये आज भी पूरा भारत श्रद्धापूर्वक याद करता है। श्री शाही ने कहा कि इन दोनों नेताओं के व्यक्तित्व से हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन के आचरण में लाना चाहिए।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही