नारी का हर रूप समाज के लिये अनुकरणीय: डा.शल्या राज

 



मेरठः 19 अक्टूबर, 2020
स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की महिला सशक्तिकरण कमेटी द्वारा सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलिज के मूट कोर्ट हाल में आयोजित चार दिवसीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के प्रथम दिन ‘‘नारी दुर्गा के रूप में‘‘ के विषय पर सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने कहा कि नवरात्र के पावन दिनों में नारी के अलग रूप देखने को मिलते है जो हमें यह संदेश देते है कि नारी हर रूप में पूजनीय है। वर्तमान समय के बदलते परिवेश में महिलाओं को शिक्षित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा ताकि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा साबित कर सकें।


उन्होंने कहा कि आज 21वीं सदी महिलाओं की सदी है और शिक्षित एवं जागरूक महिलाएं परिवार चलाने से लेकर फाईटर प्लेन चलाने का साहसी कार्य करने के साथ देश का नेतृत्व भी कर रही है और हमारे देश में महिला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सांसद एवं आजादी के अंदोलन का नेतृत्व करके ये साबित कर चुकी है कि समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों से आगें है। लेकिन हमारे समाज में महिलाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है जो बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने विशेष कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने के लिये उन्हें आत्मनिर्भर भी बनना होगा ताकि अपने पैरों पर खड़ी होकर आर्थिक रूप से भी सशक्त बन सकें। उन्होंने नारी के विभिन्न रूपों का वर्णन करते हुए कहा कि नारी के रूप अनेक है नारी दुर्गा है नारी लक्ष्मी है, नारी पार्वती, नारी सरस्वती है इसी तरह नारी का हर रूप सम्मानीय है। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय की महिला सशक्तिकरण कमेटी के सभी सदस्यों का उत्सावर्धन करते हुए सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।


इस से पूर्व सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रिगेडियर डा. वी.पी. सिंह ने सुभारती विश्वविद्यालय की महिला सशक्तिकरण कमेटी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं को प्रोत्साहित करने की अति आवश्यकता है ताकि उनमें छुपी प्रतिभाओं को देश के उत्थान हेतु प्रयोग किया जा सकें। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के सम्बन्ध में समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और महिलाओं एवं छात्राओं को सशक्त बनाने हेतु विश्वविद्यालय प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह बड़े गौरव का बात है कि सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज देश में नारी सशक्तिकरण की मिसाल के रूप में महिलाओं के कल्याण हेतु कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस चार दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं का उनके अधिकारों के प्रति ज्ञान वर्धन कराया जाएगा।


कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षाकर्मी रूबी ने ‘आज की नारी‘ के शीर्षक पर कविता सुनाकर सुभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित सभी संकायों की फैकल्टी मैम्बर एवं अन्य स्टाफ की महिला सदस्यों ने भी मंच पर नारी को सशक्त बनाने हेतु अपने विचार प्रस्तुत किये।


इस अवसर पर कमेटी की ओर से कार्यक्रम की अध्यक्षा सुभारती मेडिकल कॉलिज की प्रोफेसर डा. अंजलि खरे, समन्वयक डेन्टल कॉलिज की एसोशिएट प्रोफेसर डा. प्रीति शर्मा, सुभारती मेडिकल कॉलिज की नैदानिक चिकित्सक डा.सीमा शर्मा, लॉ कॉलिज की एसोशिएट प्रोफेसर डा.सारिका त्यागी, पत्रकारिता संकाय के प्राचार्य डा.नीरज कर्ण सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुमार का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही