मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है

लखनऊ: 08 अक्टूबर, 2020


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री  रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रामविलास पासवान एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे हमेशा समाज के कमजोर और निर्धन वर्गों के हित एवं कल्याण के लिए सक्रिय रहते थे। सांसद के रूप में उन्होंने लम्बी अवधि तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। रामविलास पासवान के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। 


मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्व रामविलास पासवान के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


                  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही