देवरिया नगर में भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी ने मांगा समर्थन

 


देवरियाः 21 अक्टूबर, 2020
विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के भ्रमण का क्रम जारी है। देवरिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से उम्मीदवार डॉ० सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने देवरिया नगर मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं संग भीखमपुर रोड एवं अंबेडकर नगर वार्ड में भ्रमण कर 3 नवंबर को होने वाले मतदान में अपने लिए वोट मांगा। प्रत्याशी डॉ त्रिपाठी ने लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने के लिए निवेदन किया। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव चिन्ह कमल पर मुहर लगाने के लिए भी लोगों से कहा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं  ने घर घर जाकर जन संपर्क किया है।


भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। भ्रमण के दौरान डॉ त्रिपाठी ने कहा कि यदि आप सभी ने अवसर दिया तो निश्चित रूप से यह विधानसभा एक रोल मॉडल के रूप में पूरे उत्तर प्रदेश में जाना जाएगा। अधूरे पड़े विकास के कार्यों को गतिशील करने का कार्य करूंगा। मेरे मन में देवरिया को एक नया देवरिया बनाने की आकांक्षा है। कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा। यह एक कार्यकर्ता का वचन है। जनता और कार्यकर्ता मेरी प्राथमिकता है। मेरा उद्देश्य जनमानस की सेवा और कार्यकर्ताओं का सम्मान है।


नगर भ्रमण के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य धन्नजय राव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय, ब्रह्मा यादव, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, निर्मला गौतम, पवन मिश्रा, संजय तिवारी, राजू मणि, संतोष मिश्रा, रमेश वर्मा, राजेश कुशवाहा,  मंडल के उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, दिनेश गुप्ता, गोविंद मणि, महामंत्री अनिल गुप्ता, धन्नजय पांडेय, अखिलेश मिश्रा, बन्टी जायसवाल, मिथिलेश, अजय राय, सभासद गण क्रमशः अमित मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, गोविंद्र चैरसिया, आशुतोष तिवारी, ऋषिराज मिश्रा, उग्रसेन राव, संजय चैरसिया, मुन्ना राय, अमित मोदनवाल, अमित वर्मा, अन्नू सिंह, वैभव मणि त्रिपाठी, विकाश मणि त्रिपाठी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही