राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का गठन


लखनऊः 20 अक्टूबर, 2020
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन में डॉ निर्मला यादव अध्यक्ष व ऋषि देव त्रिपाठी महामंत्री व चुने गए। वहीं महासंघ द्वारा शिक्षक संवर्ग के प्रदेश पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन में निर्मला यादव अध्यक्ष, संजय मेधावी कार्यकारी अध्यक्ष, देवीसिंह नरवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदों पर डॉक्टर लवकुश मिश्र, संतोष कुमार सिंह, आशीष मिश्रा, अजीत सिंह,स्वदेश कुमार सिंह व महिला उपाध्यक्ष नूतन भाटी चुनी गई।


महामंत्री पद के निर्वाचन में ऋषि देव त्रिपाठी, संयुक्त महामंत्री पद पर डॉक्टर कमल कौशिक,  मंत्री पद पर विजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील मिश्र, आशीष मणि त्रिपाठी, भगवती सिंह, अर्चना शर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर संतोष कुमार मौर्य कोषाध्यक्ष पवन शंकर दीक्षित, मीडिया प्रभारी राजदेव तिवारी सह मीडिया प्रभारी दिनेश शंकर त्रिवेदी, कार्यालय प्रमुख डॉ संदीप कुमार बालियान व संगठन मंत्री माननीय ओमपाल सिंह चुने गये।


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सवर्गों में हुए निर्वाचन में तकनीकी संवर्ग में प्रांतीय अध्यक्ष आशीष मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष स्वदेश कुमार सिंह, महामंत्री सुनील कुमार मिश्र चुने गए। माध्यमिक संवर्ग में प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महामंत्री आशीष मणि त्रिपाठी, संयुक्त महामंत्री शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, मंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह चुने गए। उच्च संवर्ग में प्रदेश अध्यक्ष डॉ लवकुश मिश्रा, महामंत्री डॉ विजय कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री दिलीप सरदेसाई व संयुक्त मंत्री रामकृष्ण उपाध्याय चुने गए। प्राथमिक संवर्ग में प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मातादीन द्विवेदी, संगठन मंत्री शिव शंकर सिंह, महामंत्री भगवती सिंह, संयुक्त महामंत्री संतोष कुमार मौर्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही