म्यूजियम का संचालन ससमय प्रारम्भ किया जाय:डाॅ0 नीलकंठ तिवारी

लखनऊः 14 अक्टूबर, 2020
आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर लगभग 190.00 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन “छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय (म्यूजियम)” के संचालन एवं रख-रखाव हेतु कंसल्टेंसी फर्म द्वारा तैयार किये गये प्रस्तुतीकरण का मंत्री डाॅ0 नीलकंठ तिवारी ने आज पर्यटन भवन स्थित सभागार कक्ष में अवलोकन किया। म्यूजियम में 8 गैलरियों का निर्माण किया गया है, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन काल से संबंधित घटनायें, ब्रज क्षेत्र, आगरा का इतिहास, गंगा जमुनी तहजीब, इण्डिया गैलरी, स्टेट गैलरी तथा सिटी गैलरी में चित्रण, वर्णन कर व्याख्या की जायेगी। संग्राहलय में 8 गैलरियाॅ में सोवेनियर शाॅप खान-पान, लोक-गीत, संस्कृति, चित्रकला, स्थानीय हस्तकला से सम्बन्धित चित्रकलायें प्रदर्शित की जायेंगी। यह संग्रहालय ताजमहल से निकट है। इस संग्रहालय से आगरा में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी एवं पर्यटकों की वृद्धि होगी तथा पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा।


पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि म्यूजियम की गैलरियों में प्राचीन से अर्वाचीन आगरा के महत्वपूर्ण पर्यटन, ऐतिहासिक, धार्मिक तथा अध्यात्मिक स्थलों को भी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आगरा एवं ब्रज क्षेत्र के खान पान, लोक गीत, संस्कृति, चित्रकला, स्थानीय हस्तकला के संबंध में जानकारी विभिन्न गैलरियों के माध्यम से प्रदर्शित की जाये। उन्होंने कहा कि म्यूजियम की भव्यता एवं सौन्दर्यता बढ़ाने के उद्देश्य से म्यूजियम के प्रवेश द्वार पर छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारोही भव्य प्रतिमा स्थापित करने का निर्देश दिया।


डाॅ0 तिवारी ने रोजगार श्रृजन हेतु संग्रहालय का बिजनेस प्लान बनाये जाने के निर्देश दिया, जिससे आने वाले समय में जनपद आगरा में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सम्बन्धित निजी क्षेत्रों से प्रतिभागिता आमंत्रित की जा सके। उन्होंने कहा कि संग्राहलय के शैक्षणिक दृष्टिकोण से प्रचार प्रसार किये जाने हेतु राजकीय स्कूलों विश्वविद्यालयों से समन्वय स्थापित करते हुए आने वाले छात्र छात्राओं को ब्रज आगरा के इतिहास से अवगत कराया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि म्यूजियम का संचालन ससमय प्रारम्भ किया जाये तथा परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण किये जाने हेतु विस्तृत टाइम लाईन तैयार की जाय।


प्रस्तुतीकरण में मुकेश कुमार मेश्राम प्रमुख सचिव पर्यटन, एनजी रवि कुमार सचिव महानिदेशक पर्यटन, शिवपाल सिंह विशेष सचिव प्रबन्ध निदेशक उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम, कंसल्टेंसी फर्म मेसर्स आर्केंप प्रा.लि. के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही