नीरज शाही ने बृहद गौ सरंक्षण केंद्र का किया औचक निरीक्षण


देवरिया। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) ने आज देवरिया जनपद में पिपरा चंद्रभान में स्थित बृहद गौ सरंक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण कर गौशाला के साफ सफाई, भोजन एवं गायों के स्वास्थ्य परीक्षण सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। 

निरीक्षण के दौरान श्री शाही ने वहां मौजूद कर्मचारियों एवं डॉक्टर पशुओं की देखभाल अच्छे तरीके से करने एवं गौशाला को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। उन्होंने पशुओं को पौष्टिक आहार देने का निर्देश दिया।

गौशाला के निरीक्षण के दौरान सदर ब्लाक प्रमुख पिंटू जायसवाल, हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह टुन्नू, घनश्याम मणि, संदीप मणि त्रिपाठी, अभिमन्यु सिंह, संतोष राज, धर्मेंद्र यादव, सुशील, राम इकबाल चौहान, अनिकेत, विक्की पटेल अन्य लोग उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही