प्रदेश सरकार की योजनाओं का सभी को मिल रहा लाभ: नीरज शाही


लखनऊ। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज देवरिया जनपद के सदर विकास खंड के प्रांगण मे सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे कुल 12 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिधि लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही रहे। विवाह समारोह मे 5 मुस्लिम जोड़े भी शामिल हुए। 


विवाहोपरांत मुख्य अतिथि नीरज शाही ने नवविवाहित जोड़ो को प्रमाण पत्र प्रदान किया एवं उनके मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री सामुहिक विवाह योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत असहाय और दुर्बल परिवारो के बच्चों की शादी पूरे सम्मान के साथ कराया जाता है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार के सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखकर बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गो के लिए लागू होती है। आज इस विवाह समारोह मे 7 हिन्दू जोड़ो का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से और 5 मुस्लिम जोड़ो का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज से कराया गया। विवाह समारोह में हिन्दू-मुस्लिम दोनो वर्गो का शामिल होना भाजपा की नीतियों एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता को दर्शाता है। 

कार्यक्रम में प्रमुख क्षेत्र पंचायत पवन कुमार गुप्ता, प्रधान संघ के संरक्षक राजेश मिश्र, खंड विकास अधिकारी कृष्ण कान्त राय, चन्द्र भूषण मणि, राजीव मोहन त्रिपाठी, सतीश शाही, धनवन्त सिंह, टुन्नु सिंह तमाम संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही