भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है: नीरज शाही

 

देवरिया। जनपद के अहिल्यापुर मंदिर के प्रांगण में पंचायत सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव भाजपा की जीत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में राउतपार के क्षेत्र पंचायत सदस्य सावित्री देवी के द्वारा लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही एवं अन्य हियुवा के कार्यकर्ताओं और भाजपा के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। 


समारोह को सम्बोधित करते हुए नीरज शाही ने कहा कि जीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नीतियों एवं आदर्शों की जीत है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के साथ जिस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है उससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति को फायदा मिल रहा है। जिससे प्रत्येक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह कार्यकताओं ने पंचायती चुनाव में मेहनत कर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और उसका लाभ दिलाने का कार्य किया है उससे 2022 के चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

कार्यक्रम में पवन कुमार गुप्त ब्लाक प्रमुख, शैलेन्द्र सिंह जिला मंत्री हियुवा, पुनीत शाही, अनिल श्रीवास्तव, श्रवण सिंह, पृथ्वी यादव, कंचन विश्वकर्मा, बद्री यादव, श्रीराम, संजय यादव अजय यादव, सुरेश मिश्रा, अंशु मिश्रा, बंटी यादव जिला पंचायत सदस्य के साथ तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक अर्जून कुशवाहा एवं संचालन गिरिजी ने किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही