विधानसभा के अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं सभापति विधान परिषद नें गणतंत्र दिवस पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारत इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में भारत अपनी विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि एवं विरासत के लिए जाना जाता है। 26 जनवरी 1950 को भारत पूर्ण स्वायत्त गणराज्य घोषित किया गया और इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ। इस पर्व के दिन पूरे भारत का वातावरण ‘‘जन गण मन गण’’ से गूँजता है। श्री दीक्षित ने देश व प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 के प्रोटोकाल एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पूरे भारत का वातावरण जन गण मन गण मय होता है I श्री चौधरी ने प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी कोरोना कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। 

सभापति विधान परिषद ने अपने संदेश में कहा है कि गणतंत्र दिवस का दिन हमारे देश के लिए एक अतिमहत्वपूर्ण व गौरव का दिन है इसी दिन हमारा भारत देश एक गणतंत्र राज्य बना था और इस दिन ही संविधान लागू हुआ था I इसीलिए इतिहास के पन्नो में यह दिन आज भी हमे याद रहता है और पूरा देश इसका जश्न तिरंगा फहराकर, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर, राष्ट्रगान गाकर मनाता है l श्री सिंह ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत सामाजिक दूरी के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने की अपील की है l


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही