श्रमिक नेता पंडित राम जी त्रिपाठी के राजनीतिक श्रम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर उनका अभिनंदन किया गया

कानपुर (नागरिक सत्ता)। श्रमिक नेता पंडित रामजी त्रिपाठी द्वारा कर्मचारियों की राजनीतिक श्रम करने के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन मोती झील स्थित लाजपत भवन में किया गया। इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख ट्रस्टी स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य आशीर्वचन प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया 50 अखंड दीपों का प्रज्वलन किया गया। पंडित राम जी त्रिपाठी द्वारा स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज की चरण पादुका का पूजन किया गया। उसके बाद कार्यक्रम में आए देश के तमाम संगठनों के नेताओं ने श्री त्रिपाठी का अभिनन्दन किया। इसी क्रम में यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार एवं क्षेत्रीय मंत्री सुभाष कुमार वर्मा ने पंडित राम जी त्रिपाठी का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। रुपेश कुमार ने कहा कि ऐसा कर्मठ एवं जुझारू कर्मचारी नेता बहुत कम मिलते जो कर्मचारियों के हित की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। हरदोई जनपद से आए कर्मचारी नेता अनिल सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष, अजय कुमार खरे क्षेत्रीय मंत्री एवं राघवेन्द्र सिंह ने पंडित राम जी त्रिपाठी को चांदी का मुकुट पहना कर उनका अभिनंदन किया।

पंडित राम जी त्रिपाठी प्रदेश एवं देश के दर्जनों संगठनों का प्रतिनिधित्व कर कर्मचारियों के हक एवं उनको संरक्षित करने के लिए आवाज बुलंद की। ऐसे कई मौके आए जब पं राम जी त्रिपाठी ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई और उनका हक दिलाने का काम किया। पं राम जी त्रिपाठी का व्यक्तित्व एक कर्मठ एवं जुझारू नेता का रहा है। पंडित राम जी त्रिपाठी के पुत्र शिवम त्रिपाठी अपने पिता के राजनीतिक श्रम में सहयोग प्रदान कर उन्हें मजबूती प्रदान कर रहे हैं।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही