विधानसभा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष ने सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें याद किया

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयन्ती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए प्रदेशवासियों हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि नेताजी के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका कद बहुत बड़ा है और उनका योगदान सर्वाेपरि है। वे ऐसे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिनकी वास्तविक देशभक्ति ने उन्हें भारत में एक नायक बना दिया। उन्होंने ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र भारत के लिए आजाद हिंद फौज का नेतृत्व किया उन्होनें लोगों को देश की आजादी के लिए लड़ने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

उत्तर प्रदेश विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 124वीं जयन्ती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए प्रदेशवासियों हार्दिक शुभकामनाएं दी है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय युवा के प्रेरणा स्रोत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा था कि अगर जीवन में संघर्ष ना रहे किसी भी भय का सामना ना करना पड़े तो जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है I


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही