मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल

लखनऊ (नागरिक सत्ता)। मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधू अपर्णा यादव आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर अपर्णा यादव ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो से हमेशा से प्रभावित रही हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश एवं प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए जो कार्य किया उसके लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करती हूं। मैं प्रधानमंत्री जी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुयी हूं। क्योंकी महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान इसी पार्टी में है। अपर्णा को शुरू से लगता था कि योगी जी के शासन में एक अच्छा सुशासन है।

अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधू होने के बावजूद भी अपर्णा यादव ने अपने विचार अलग रखे हैं। सपा के शासन में गुंडागर्दी को इतना महत्व दिया जाता है कि उ.प्र. में कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी। काफी सोच एवं विचार के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।

यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मैं अपर्णा यादव का हृदय से स्वागत करता हूं। यही एक पार्टी है जहां महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुरक्षित है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही