सुभारती विश्वविद्यालय की संस्थापिका संघ माता ‘‘डॉ. मुक्ति भटनागर‘‘ के निधन से शोक की लहर

 


मेरठ। सुभारती ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन डाॅ अतुल कृष्ण बौद्ध की पत्नी एवं सुभारती आंदोलन की जनक एवं मेरठ तथा देहरादून के सुभारती विश्वविद्यालय की संस्थापिका संघ माता ‘‘डॉ. मुक्ति भटनागर‘‘ का आज 07 जून 2021 की सुबह परिनिर्वाण हो गया है। उनके निधन से समाज में एक अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके निधन से समस्त सुभारती परिवार के साथ साथ समाज के हर वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है। पति डाॅ अतुल, पुत्र डाॅ कृष्ण मुर्ति दिन रात कोविड रोगियों की सेवा में लगे हुए थे और उनकी जान बचाकर उन्हें अपने परिवार में वापस घर भेज रहे थे, उन्हें नहीं पता था कि उन्हीं की पत्नी और मां उनका साथ छोड़कर चली जाएंगी। उनका अंतिम संस्कार मृत्यु संस्कार सूरज कुण्ड पर बौद्ध रिति-रिवाजों से सुबह 11ः30 बजे किया जायेगा। कोविड नियमों को दृष्टिगत रखते हुए स्वयं न आकर अपने स्थान से ही उनके लिए प्रार्थना करने की प्रार्थना की गयी है।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही