पूर्वी उत्तर प्रदेश रहा है योग का प्राचीन केंद्र: नीरज शाही

 

देवरिया (ना.स.)। स्वर्गीय रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी की देवरिया ईकाई द्वारा 17 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे पोस्ट कोविड योग शिविर में आज के मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने कहा कि योग का मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। योग से इन्सान स्वास्थ रहता है। योग करने से मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो बिमारियों से लड़ने में सहायक होती है। 

श्री शाही ने कहा कि योग भारत में प्राचीन काल से ही विद्यमान है।अनेक रिऋ मुनियों ने योग के केई सिद्धान्त प्रतिपादित किए। योग के कई पक्ष है। योग से जहां हम शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं वहीं इसके जरिए परमात्मा से भी आत्मिक रूप से जुड़ सकते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश योग का जाना माना केन्द्र रहा है। देवरिया के ब्रम्हर्षि देवरहा बाबा को योगीराज कहा जाता है। कोरोना जैसे भयंकर बिमारी को भी योग के द्वारा काबू किया गया। इसलिए हम सबको प्रतिदिन आधे घण्टे योग जरूर करना चाहिए। श्री शाही ने लोगों से अपील की कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी लोग योग कार्यक्रम में हिस्सा लें।

योग शिविर में अरुण सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, अरुण कुमार राव, पिन्टू जायसवाल, टुन्नु सिंह, धनवंत सिंह, विजय पंडित, सुभाष तिवारी, दिनेश शुक्ल, मन्ना सिंह, सम्मी सिंह,भूपेंद्र सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही