अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जायेः योगी आदित्यनाथ

 


अखिलेश पाण्डेय
लखनऊ (ना.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने आवास पर अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किए जाने के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करते हुए कहा कि अयोध्या के पुरातन, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व के दृष्टिकोंण से केन्द्र व राज्य सरकार इसके प्राचीन गौरव के अनुरूप प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रही हैं। अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ समस्त आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर इसका सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या के प्राचीन गौरव तथा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परम्परा एवं पहचान को पुनस्र्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से अयोध्या धाम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण के बड़े केन्द्र के रूप में उभरेगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यहां सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ होंगी। उन्होने कहा कि अयोध्या नगरी को वैदिक नगरी के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह भलीभांति करें। अयोध्या में हवाई अड्डे के विकास एवं निर्माण के लिए भूमि व्यवस्था के कार्य में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी के विभिन्न मार्गों पर निर्मित किए जाने वाले द्वारों में एकरूपता परिलक्षित होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय के निर्माण में अयोध्या के प्राचीन गौरव के साथ-साथ आधुनिकता का समावेश करने एंव अयोध्या नगरी में सड़कों के चैड़ीकरण तथा बिजली के तारों की अण्डरग्राउण्डिंग के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण अयोध्या नगरी की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का विकास करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनायी जाए।

 मुख्यमंत्री के समक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने प्रस्तुतीकरण करते हुए उन्हें अयोध्या के दृष्टिकोण प्रपत्र, लक्ष्य, रणनीतियां एवं परियोजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया। प्रस्तुतीकरण के दौरान पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी, मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल एमपी अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त एस राधा चैहान, अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी वेंकटेश, अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

  1. सराहनीय कदम है, अयोध्या को विश्व बराबर का धार्मिक और पर्यटन स्थल होना चाहिए

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही