उत्तर रेलवे: महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

लखनऊ (ना.स.)। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन मंडलीय कार्यालय के सभागार में किया गया। मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि मुकुल महान विशिष्ट कवि एवं अन्य कवियों द्वारा काव्य पाठ किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी को आशीर्वचन दिए गए। 

इस आयोजन से पूर्व मंडल रेल प्रबंधक के सांस्कृतिक कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में मंडलीय सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा माँ सरस्वती का पूजन करते हुए संगीत एवं नृत्य की आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा माँ शारदे को नमन किया गया। 

मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने महाकवि ‘निराला’ की अमर कृतियों की चर्चा करते हुए हिंदी साहित्य जगत में उनके अतुलनीय योगदान का उल्लेख किया साथ ही उन्होंने आज के इस दिवस को विद्या ज्ञान एवं कलाओं के दिवस की संज्ञा देते हुए सभी को इस महापर्व की बधाई एवं  शुभकामनाएं दीं। 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही