विधानसभा अध्यक्ष ने संत रविदास एवं महान देश भक्त चंद्रशेखर आजाद को याद किया

लखनऊ(ना.स.)। उतर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने संत रविदास की जयंती एवं महान देश भक्त चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की है।

श्री दीक्षित ने कहा कि कवि रविदास का उपदेश समाज के कल्याण तथा उत्थान के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अपने आचरण तथा व्यवहार से यह प्रमाणित किया है कि मनुष्य अपने जन्म तथा व्यवसाय के आधार पर महान नहीं होता है। विचारों की श्रेष्ठता, समाज के हित की भावना से प्रेरित कार्य तथा सदव्यवहार जैसे गुण ही मनुष्य को महान् बनाने में सहायक होते हैं। 

आजाद की पुण्यतिथि पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले महान देश भक्त चन्द्रशेखर आजाद हमारे अपने जनपद उन्नाव के बदरखा से थे। भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद एक निर्भीक क्रांतिकारी थे, इस अवसर पर पूरा देश उनको याद कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही