भारत ने वैक्सीन मैत्री अभियान के तहत श्रीलंका भेजी कोविडशील्ड वैक्सीन की पांच लाख खुराक

 

 

कोलंबो/ नई दिल्ली। कोरोना वायरस जारी जंग में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान में भारत में चल रहा है। इस अभियान के साथ ही भारत अपने पड़ोसी देशों के अलावा अन्य मित्र राष्ट्रों को भी वैक्सीन देकर उनकी मदद में कर रहा है। इस कड़ी में भारत सरकार ने एयर इंडिया के विशेष विमान से उपहार स्वरूप कोविडशील्ड वैक्सीन की एक खेप श्रीलंका भेजी। भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने कोलंबो के बंदरानक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित एक समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को सौंपा।

वैक्सीन मैत्री अभियान के तहत भारत ने श्रीलंका को कोविडशील्ड वैक्सीन की पांच लाख खुराक उपलब्ध करवाया है। भारत का यह कदम ष्नेबरहुड फर्स्टष् पॉलिसी और श्श्सागरश्श् सिद्धांत के प्रति उसकी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है, जिसमें श्रीलंका का प्रमुख स्थान है। यह संयोग की बात है कि वैक्सीन श्रीलंकाई शुभ दिवस श्डूरुथु पोयाश् को पहुंची। श्रीलंकाई परंपरा के अनुसार इस दिन भगवान बुद्ध पहली बार श्रीलंका पहुंचे थे। वैक्सीन सौंपने के बाद भारतीय उच्चायुक्त बागले गंगारामया मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत और श्रीलंका के लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना की।

 


सितंबर 2020 में श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका में महामारी के कारण उत्पन्न हुए स्वास्थ्य और आर्थिक दुष्प्रभावों को कम करने का आश्वासन दिया था। भारत की तरफ से श्रीलंका को कोविड-19 रोधी टीकों का वितरण प्रधानमंत्री मोदी की उसी प्रतिबद्धता को पूरा करता है। 

बता दें कि भारत इससे पहले बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, मालदीव, सेशेल्स, मॉरीशस, म्यांमार और श्रीलंका को 54 लाख खुराक दे चुका है। इसके साथ ही अफगानिस्तान को 5 लाख खुराक भेजने की तैयारी है। वहीं मोरक्को और ब्राजील को क्रमशरू 20 लाख एवं दो लाख खुराक व्यवसायिक अनुबंध के तहत दिया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही