विनोबा भावे का सहज और सरल जीवन अध्यात्मिकता और जिज्ञासा का समन्वयः राज्यपाल

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद शाहजहांपुर में रोजा बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम के 40वें स्थापना समारोह दिवस के अवसर सम्बोधित करते हुए कहा कि आचार्य विनोबा भावे ने महात्मा गांधी के साथ मिलकर देश के स्वाधीनता आन्दोलन में महत्वपूर्ण कार्य किया है। स्वतंत्रता के पश्चात समाज सुधार के आन्दोलन की शुरूआत की। इस सन्दर्भ में उनके भूदान एवं सर्वोदय आन्दोलन बहुत प्रभावी रहे। उन्होने कहा विनोबा भावे का स्पष्ट मत था कि नेतृत्व वही सफल हो सकता है जो सबको साथ लेकर चले। विनोबा भावे का सहज और सरल जीवन अध्यात्मिकता और जिज्ञासा का समन्वय था।

राज्यपाल ने किया शाहजहांपुर में त्रिमाता उपासना कुटीर का लोकार्पण 

इस अवसर पर राज्यपाल ने त्रिमाता उपासना कुटीर का लोकार्पण किया तथा उन्होंने त्रिमाता उपासना कुटीर में महिला किसानों की समस्या सुनी और निर्देश दिया कि निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना से लाभान्वित किया जाए व उनकी हर सम्भव मदद की जाए। राज्यपाल ने कहा है कि आवास योजना के हर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जाए। गोल्डेन कार्ड का लाभ अभियान चलाकर कैम्प के माध्यम से पात्रों को उपलब्ध कराया जाए।

राज्यपाल ने विनोबा भावे सेवा आश्रम में 25 महिला किसानों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने वहां जैविक खेती व केंचुए से खाद बनाने की प्रक्रिया देखी और उसकी सराहना भी की। इसके साथ ही विनोबा सेवा आश्रम में विभिन्न विभागों एवं विनोबा सेवा आश्रम द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा आश्रम की गौशाला का निरीक्षण किया और गौशाला में गाय को गुड़ खिलाया। इस दौरान राज्यपाल ने आश्रम में पौधा भी रोपित भी किया।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही