उत्तर प्रदेश राज्य सम्पत्ति विभाग के समस्त समस्याओं का समाधान अब मानव सम्पदा ऑनलाइन पोर्टल पर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निर्देशानुसार राज्य सम्पत्ति विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों के सेवा सम्बन्धी समस्त मामलों के निस्तारण के लिए मानव सम्पदा ऑनलाइन पोर्टल को अडाॅप्ट कर लिया गया है। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल द्वारा इसका औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया। श्री गोयल ने कहा कि मानव सम्पदा पोर्टल को अंगीकृत किए जाने के बाद राज्य सम्पत्ति विभाग के समस्त कर्मचारी अवकाश हेतु ऑनलाइन अथवा मोबाइल एप से आवेदन कर सकेंगे। इस पर ऑनलाइन ही निर्णय लेते हुए विभाग द्वारा सम्बन्धित कार्मिक को मेल अथवा एसएमएस के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की सेवा पंजिका, एसीआर तथा अन्य सेवा अभिलेखों का ऑनलाइन ही रख-रखाव किया जाएगा। इससे कार्मिकों के सेवा सम्बन्धी प्रकरणों का यथा समय निस्तारण सम्भव हो सकेगा।

राज्य सम्पत्ति विभाग की सेवा नियमावली की विसंगति को दूरते हुए 5 व्यवस्था अधिकारी तथा 1 मुख्य व्यवस्था अधिकारी को पदोन्नति प्रदान की गई

अपर मुख्य सचिव श्री गोयल ने जानकारी दी कि राज्य सम्पत्ति विभाग की सेवा नियमावली की विसंगति को दूर कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों की 05 वर्षों से लम्बित प्रोन्नति का मार्ग प्रशस्त हो गया। विभाग द्वारा 05 व्यवस्था अधिकारियों तथा 01 मुख्य व्यवस्था अधिकारी को अगले पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गई है। सम्बन्धित कार्मिकों द्वारा नवीन पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।

10 पत्रकारों, वरिष्ठ पत्रकारों के आवास का पुनः आवंटन एवं 126 पत्रकारों, वरिष्ठ पत्रकारों को आवंटित आवास वर्ष 2021 के लिए नवीनीकृत

श्री गोयल ने कहा कि सरकारी काॅलोनियों में अध्यासित 126 पत्रकारों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को उन्हें आवंटित आवासों का वर्ष 2021 के लिए नवीनीकरण कर दिया गया है। इसके अलावा, राज्य सम्पत्ति विभाग द्वारा सरकारी काॅलोनियों में अध्यासित 10 पत्रकारों एवं वरिष्ठ पत्रकारों के आवास का पुनः आवंटन भी किया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही