मानसून सत्र: राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा में आ रहा है व्यापक सुधार: मुख्यमंत्री

  • छात्र शिक्षित होने के साथ व्यावसायिक रूप से भी परिपक्व हो रहे हैं: मुख्यमंत्री

नागरिक सत्ता ब्यूरो, लखनऊ। मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शांति पुर्वक चली। सभी सदस्यों ने विभागों से संबंधित समाजवादी पार्टी के सदस्य संग्राम सिंह यादव द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हो चुकी है, सभी विश्वविद्यालयों, कालेजों में पाठ्यक्रमों के पैरलर व्यावसायिक पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है, उसी के तरह माध्यमिक शिक्षा में भी सामान्य पाठ्यक्रमों को साथ व्यावसायिक शिक्षा को भी जोड़ा जा रहा है। इस शिक्षा नीति को लागू होने से अब छात्र शिक्षित होने के साथ व्यावसायिक रूप से परिपक्व हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के छः साल के कार्यकाल में नकल विहीन परीक्षाएं हुई हैं। और 1.64 लाख शिक्षकों की सारी भर्तियां पारदर्शी तरीके से की गई हैं। भर्ती से सम्बन्धित कहीं कोई मामला लंबित नहीं है। हमारी सरकार प्रदेश में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को पूरी ईमानदारी व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करने के लिए एक नए शिक्षा आयोग के गठन हेतु बिल लेकर आई है।

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आपको जनसंख्या की चिंता हो रही है यह प्रोग्रेस देखकर अच्छा लगा, 2016-17 में अन इम्प्लाइमेंट रेट 19 प्रतिशत थी जो अब 3-4 प्रतिशत पर आ गई है। यह दिखाता है कि रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। हमारी सरकार ने छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं शिक्षा ग्रहण करने में तकनीकी रूप सक्षम बनाने के लिए 2 करोड युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी चुनौती हमारे सामने उपलब्धियां प्राप्त करने का अवसर लेकर आती है। इसमें परिणाम पक्ष में भी आता है और नहीं भी। दोनों ही परिस्थितियों में हमें समभाव रखना चाहिए। परिणाम को अनुकूल बनाने के लिए सदैव सही दिशा में सकारात्मक परिश्रम करना चाहिए।
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही