चांद पर उतरा भारतीय चंद्रयान

आज भारत ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिग करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। चांद के साउथ पोल पर यान उतारने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। इसके पहले 21 अगस्त को रूस ने भी दो दिन पहले लूना-25 मिशन को लैंड कराने की कोशिश की थी लेकिन फेल हो गया। अगर ऐसा हो जाता तो यह रिकार्ड रूस के नाम हो जाता। भारत अब चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है। चंद्रयान-3 आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को 3.35 पर लॉन्च हुआ था और 41 दिन बाद चांद की सतह पर लैंडिंग करने में कामयाब रहा। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही