विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन पर हियुवा नें गहरा शोक व्यक्त किया


देवरियाः 21 अगस्त, 2020
हिंदू युवा वाहिनी देवरिया द्वारा देवरिया सदर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। हियुवा जिला संयोजक, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही ने शोक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री सिंह हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर व तैयार रहते थे, वे गरीबों के मसीहा और एक सच्चे जनसेवक थे। जन्मेजय सिंह 2017 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे इससे पूर्व वे वर्ष 2000 में उपचुनाव और 2012 के चुनाव में भी निर्वाचित हुए थे। जन्मेजय सिंह विधानसभा की कई समितियों के सदस्य होेने के साथ अपने क्षेत्र के कई सामाजिक और शैक्षिक संस्थाओं से जुडे थे। उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न जनांदालोनों में हिस्सा लेते हुए उन्होंने हमेशा जनांकांक्षाओ का सम्मान किया। श्री शाही ने विधायक जन्मेजय सिंह के पार्थिव शरीर पर माल्र्यापर्ण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया।



शोक सभा में जिला महामंत्री दिलीप सिंह बघेल, दीपक सिंह गब्बू, गिरधारी तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी आईटी सेल संयोजक गुड्डू पहलवान, विजय पंडित, शैलेंद्र सिंह टुन्नू, धनवंत सिंह, पुण्य प्रकाश पांडेय, विपिन कुशवाहा, अरुण सिंह, नीरज श्रीवास्तव, देवी शरण जायसवाल, उग्रसेन सिंह, बच्चा सिंह, सुनील सिंह, दीपू सिंह, मुनीब निषाद, घनश्याम मणि, आलोक सिंह, पवन सिंह, भीम यादव, संदीप मणि, संपूर्णानंद, विनोद ठठेरा, विपिन कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, प्रतीक राय इत्यादि ने शोक व्यक्त किया।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही