डॉ विवेक संस्कृति की पुस्तक ‘मन माणिका‘ का सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ अतुल कृष्ण ने किया लोकार्पण


मेरठः 31 अगस्त, 2020
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग के साधक एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रशासन डॉ विवेक संस्कृति की दूसरी पुस्तक ‘मन माणिका‘ का लोकार्पण सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉक्टर अतुल कृष्ण के कर कमलों द्वारा किया गया। विवेक संस्कृति की भारत के महापुरुषों को समर्पित यह दूसरी पुस्तक एक काव्य संग्रह है। जिसमें उन्होने अपनी 60 मौलिक कविताओं का संग्रह किया है। पुस्तक का लोकार्पण करते हुए डॉक्टर अतुल कृष्ण ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में ईश्वर प्रदत्त कला होती है जैसे लेखन, गायन, वादन, चित्रकला इत्यादि उसी प्रकार इस पुस्तक के रचनाकार ने बहुत ही सुंदर तरीके से कविताओं के माध्यम से विभिन्न विषयों को छूते हुए पाठक को आनंदित करने का सफल प्रयास किया है। प्रत्येक पाठक जो भी अपने मन के भाव लेकर पुस्तक को पढ़ेगा उसके मन जैसा अवश्य इसमें कुछ ना कुछ मिलेगा। इस दूसरी पुस्तक के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग के साधक विवेक संस्कृति को विशेष बधाई दी और कहा कि यह स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है कि यहां के पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं।



पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज ने पुस्तक प्रकाशन हेतु पुस्तक के लेखक को बधाई देते हुए कहा कि अपनी बात को काव्य के माध्यम से कहते हुए लयबद्ध तरीके से पाठकों तक पहुंचाना सबसे अच्छे तरीकों में से एक तरीका है। जिसके माध्यम से ना केवल पाठक का मन आनंदित होता है बल्कि पढ़ने वाले को एक नवीन दृष्टिकोण भी प्राप्त होता है। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक विवेक ने कहा की पहली पुस्तक ‘संस्कृति महापुरुषों का एक परिचय‘ विश्वविद्यालय द्वारा ही प्रकाशित की गई एवं उसी पुस्तक की तरह यह काव्य संग्रह भी डॉक्टर अतुल कृष्ण के आशीर्वाद एवं सानिध्य में ही फलीभूत हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरे दिवंगत पिताजी स्वर्गीय सत्यवीर सिंह को यह पुस्तक मैं समर्पित करता हूँ। उन्होंने इस पुस्तक के प्रकाशन हेतु स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, सुभारती मीडिया, डॉक्टर अतुल कृष्ण, डॉक्टर शल्या राज, परिवारजनों, मित्रजनों का आभार व्यक्त किया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही