विधान सभा अध्यक्ष ने प्रमोद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है
(फाइल फोटो प्रमोद कुमार सिंह)
लखनऊः 17 अगस्त, 2020
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने प्रभात लखनऊ संस्करण के सम्पादक प्रमोद कुमार सिंह के असामयिक निधन का संदेश जानकर गहरा दुख व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि श्री सिंह जागरण, स्वतंत्र भारत, पायनियर व वर्तमान में प्रभात जैसे प्रतिष्ठित अखबार में सेवारत थे। वह हिंदी और अंग्रेजी के विशिष्ट ज्ञाता थे। श्री सिंह के निधन से अखबार जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। श्री दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार