अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन के महानायक को याद किया गया

 



देवरिया(उ0प्र0) 08 जुलाई 2020
आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति के सदस्यों ने भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वी वर्षगांठ के अवसर पर भारत छोड़ो आंदोलन के नायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नगर पालिका परिसर स्थित प्रतिमा पर इकट्ठा होकर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतन्त्रता आंदोलन के नायकों को याद किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए समिति अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि अगस्त 1942 में एक अद्दुत वातावरण पूरे देश मे बन गया। देश का प्रत्येक चैराहा करो या मरो आंदोलन का दफ्तर बन गया था। देश ने स्वयं को क्रांति के हवन कुंड में झोंक दिया था। क्रांति की ज्वाला पूरे देश भर में धू-धू कर जल रही थी। उसी समय महात्मा गांधी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया और पूरा देश उनके साथ चल पड़ा और देश को आजाद कराने के लिए इस आंदोलन में कई लोगो ने प्राणों की आहुति दे दी, उन्ही आजादी के नायको की बदौलत आज हम आजाद है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति की सदस्य और सृजन क्लब की अध्यक्ष डॉ माया सिंह ने कहा कि आज का दिन अगस्त क्रांति के नायको और आजादी के दीवानों को याद करने का दिन है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके भारत छोड़ो आंदोलन के क्रान्तिदूतो को याद किया। समिति के सदस्य सुशील पाठक ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।  


इस अवसर पर समिति अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, डॉ माया सिंह,अम्बिकेश पांडेय, सुशील पाठक, आराधना गुप्ता, नीरा सिंह, गौरांगी सिंह, अशोक सिंह, प्रिन्स मिश्रा उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही