गोरखपुर में 4490 गरीब बेटियों के हाथ पीले करा चुकी है योगी सरकार

  • 22 जून को डेढ़ हजार और जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
  • आशीर्वाद देने के लिए खुद मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जेपी दूबे

गोरखपुर। आर्थिक रूप से कमजोर किसी वही व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी चिंता बेटी के हाथ पीले करने की होती है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीते छह साल से उनकी यह चिंता दूर हो गई है। अकेले गोरखपुर में योगी सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2017 से अब तक 4490 आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के हाथ पीले करा चुकी है। 

जिले में एक बार फिर एक ही साथ डेढ़ हजार जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बड़े ही धूमधाम से वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। खास बात यह कि इन जोड़ों को आशीर्वाद देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह कहते हैं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सिर्फ औपचारिकता नहीं है बल्कि इसमें वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाले जोड़ों को गृहस्थी के जरूरी सामान देने के साथ भविष्य की जरूरतों के लिए बिटिया के खाते में 35 हजार रुपये की धनराशि भी दी जाती है। 

सामूहिक विवाह योजना के तहत वृहद व भव्य समारोह का आयोजन 22 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से रामगढ़ताल क्षेत्र में स्थित चंपा देवी पार्क मैदान में होने जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की तैयारी डेढ़ हजार से अधिक जोड़ों के सामूहिक विवाह कराने की है। इसके लिए 16 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। प्रति विवाह सरकार 51 हजार रुपये खर्च करती है। इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में अंतरित कर दिए जाते हैं। 10 हजार रुपये उपहार व शेष राशि अन्य खर्चों के मद में है। सामूहिक विवाह के इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी नवयुगलों के लिए आजीवन यादगार रहेगी। वित्तीय वर्ष 2017-18 से योगी सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिर्फ गोरखपुर जिले में ही 4490 शादियां सम्पन्न करा चुकी है। 

  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की उपलब्धि

  • वित्तीय वर्ष          शादियों की संख्या

  • 2017-18            81
  • 2018-19           236
  • 2019-20           630
  • 2020-21           622
  • 2021-22           1416
  • 2022-23           1505

  • यह दिए जाएंगे उपहार

वधू के लिए विवाह हेतु कढ़ाई की एक साड़ी, एक चुनरी, एक डेली यूज की साड़ी, वर हेतु कुर्ता पायजामा, पगड़ी तथा माला। मुस्लिम विवाह के लिए वधू को कढ़ाई वाला सूट, चुनरी, सूट का कपड़ा, वर हेतु कुर्ता पायजामा आदि। आभूषण में 25 ग्राम की चांदी की पायल, छह ग्राम का बिछुआ। गृहस्थी के समान में एक कुकर, एक जग या लोटा, दो थाली, दो गिलास, दो कटोरा व चम्मच, एक बक्सा तथा एक श्रृंगारदानी प्रसाधन सामग्री से भरी हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही