विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन एवं विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी

 



लखनऊः 16 सितम्बर, 2020
उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना कहा कि नरेन्द्र मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। उन्होंने भारत को पूरी दुनिया में प्रसिद्धि प्रदान की है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी योग जैसी प्राचीन विधा को उनके प्रयत्नों से अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता मिली। कोरोना महामारीे संयुद्ध में उनकी भूमिका सारी दुनिया में सराही गई है। श्री मोदी ने भारत को पूरे विश्व के परिदृश्य में एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में पहचान दिलायी है। श्री दीक्षित कहा कि श्री मोदी दीर्घायु हो। भारत उनके नेतृत्व में उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए सफलता के नये क्षितिज स्पर्श करें।


प्रदेशवासियों विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी
उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि आदि शिल्पी विश्वकर्मा सृजन व निर्माण के देवता है। उनकी पूजा का अर्थ है कि सृजन व निर्माण के द्वारा हमें देश की समृद्धि का हित चिंतन करना चाहिए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही