उ.प्र. विधान सभा अध्यक्ष को सीपीए इण्डिया रीजन का पुनः सदस्य मनोनीत किया गया


लखनऊः 29 सितंबर, 2020
उ0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सीपीए इण्डिया रीजन की कार्यकारणी समिति में पुनः सदस्य मनोनीत किया गया है। लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने उ0प्र0 विधान सभा के अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित के अतिरिक्त बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चैधरी, असम विधान सभा के अध्यक्ष, हितेन्द्र नाथ गोस्वामी,  उत्तराखण्ड विधान सभा के अध्यक्ष प्रेम चन्द अगवाल, राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष सीपी जोशी, कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े, को भी सदस्य मनोनीत किया है। श्री दीक्षित ने लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा पुनः मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही