केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए बीजेपी सांसद ने सदन में उठाई आवाज

 



देवरियाः 22 सितम्बर, 2020
देवरिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने लोकसभा के मानसून सत्र में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु आवाज उठाई। सत्र के दौरान डॉ त्रिपाठी ने कहा कि विगत कई वर्षों से मेरे संसदीय क्षेत्र देवरिया में केंद्रीय विद्यालय निर्माण की जद्दोजहद चल रही है। भूमि उपलब्ध होने के बावजूद आज तक विद्यालय का निर्माण नहीं हो पाया। देवरिया की जनता द्वारा कई बार इसके लिए मांग की गई।



सांसद ने सदन में पूर्व की गतिविधि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केन्द्रीय विद्यालय देवरिया के भवन निर्माण का शिलान्यास क्षेत्रीय सांसद के द्वारा 20 मई 2018 को किया गया था। और राज्य सरकार द्वारा 9.36 एकड़ जमीन 2006-07 के पूर्व में ही उपलब्ध करा दी गई थी। विद्यालय के निर्माण के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने कई बार प्रयत्न किया लेकिन उक्त भूमि पर कानूनी बाधाओं के कारण अभी तक केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण नहीं हो सका। आज भी विद्यालय किराए के मकान से संचालित हो रहा है जो बहुत ही जर्जर स्थिति में है और वहां पढ़ाई कर रहे बच्चों के साथ कभी भी कोई भी अनहोनी एवं दुर्घटना घट सकती है।


सांसद डॉ त्रिपाठी ने सदन के माध्यम से मांग रखते हुए कहा कि विद्यालय की भूमि पर किसी भी प्रकार की कोई कानूनी बाधा आ रही है तो प्रशासनिक तौर पर उसे दूर किया जाए और यदि तत्काल संभव नहीं हो पा रहा है तो उसके स्थान पर कोई और भूमि उपलब्ध कराई जाए, जिससे केंद्रीय विद्यालय का सुचारू रूप से निर्माण किया जा सके जिससे स्थानीय क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई असुविधा का सामना ना करना पड़े।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही