लम्बे लाकडाउन के बाद आखिर चल पड़ी मेट्रो


लखनऊः 07 सितम्बर, 2020
लगभग पांच महिनों के लम्बे लाकडाउन के बाद आज सोमावार से लखनऊ में मेट्रो पुनः चल पड़ी। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए यात्रियों को टोकन अल्ट्रावायलेट तकनीक से सैनिटाइज करके दिया गया। देश में इस तकनीक का इस्तेमाल फिलहाल केवल लखनऊ मेट्रो में किया जा रहा है। आज केवल 16 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, शेष 4 ट्रेनों को रिजर्व रखा गया है।


मेट्रो में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यात्रियों को बैठाया गया। इसके साथ सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग, आरोग्य सेतु और मास्क की जांच के बाद एंट्री दी गई। यात्रियों में ज्यादातर महिलाएं थीं। यात्रियों का मानना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मेट्रो ज्यादा सुरक्षित है। मेट्रो कार्ड खरीदने पर मास्क फ्री दिया जा रहा था। और जिनके पास मास्क नहीं है उन्हें भी दिया जा रहा है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही