शाखा अध्यक्ष रामेश्वर पाण्डेय एवं शाखा मंत्री विद्याधर पाण्डेय को रूपेश कुमार ने दिलाई शपथ


लखनऊः 26 सितंबर, 2020
यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने लखनऊ में स्थित परिवहन निगम के बस स्टेशन अवध डिपो के शाखा अध्यक्ष के पद पर रामेश्वर पाण्डेय एवं शाखा मंत्री के पद विद्याधर पाण्डेय का शपथ ग्रहण कराया। साथ ही पूरी कार्यकारिणी ने संगठन के प्रति श्रद्धा रखते हुए संगठन को उन्नति की ओर ले जाने की शपथ ली। हालाकि चुनाव पूर्व में ही हो चुका था लेकिन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोविड-19 के प्रतिबंधों के चलते नही हो पा रहा था।


क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा मैं कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई के साथ साथ शुभकामनाएं देता हुॅ कि वो सदैव कर्मचारियों के हित में कार्य करते रहें। कर्मचारियों के अधिकार एवं उनके मान सम्मान के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहें। यह संगठन हमेशा से प्रदेश नेतृत्व में कर्मचारियों भलाई की लड़ाई लड़ता रहा है। रूपेश कुमार ने कहा कि जब भी कर्मचारियों के हितों का या उनके अधिकारों का हनन हुआ तब तब संगठन द्वारा लड़ाई लड़ी गयी।


समारोह में प्रांतीय उपाध्यक्ष सुदेश कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष रुपेश कुमार, क्षेत्रीय मंत्री सुभाष कुमार वर्मा, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एन एन पांडे, अनिल सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष हरदोई क्षेत्र, नायक, विरेन्द्र कुमार, रामानन्द सोनकर, प्रभा देवी, वीरेंद्रर कुरील, शिवमोहन, तालिब हाशमी, विजय कुमार वर्मा, अनिल भट्ट, बैजनाथ यादव, एवं लखनऊ क्षेत्र की सभी शाखाओं से आए अध्यक्ष मंत्रियों ने समारोह में भाग लिया इसके अतिरिक्त आलमबाग डिपो से कोषाध्यक्ष राहुल सेठ ने यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही