स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन


देवरिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में आज स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ओडीएफ(एस) एवं ओडीएफ(प्लस) की ग्राम प्रधानों के साथ आयोजित वृहद कार्यशाला के मुख्य अतिथि सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी ने कहा है कि आयोजन के इस प्रयास व कार्यक्रम को औपचारिक नही, बल्कि प्रमाणिक बनाने हेतु ग्राम प्रधान आगे आकर कार्य करें। जनता को जागरुक व प्रेरित करें। आज के इस कार्यशाला का आयोजन को सफलीभूत बनाने हेतु लिये गये संकल्प व प्रेरणा को अपने कार्य क्षेत्र में अपनायें। उन्होने शौचालय बनवाने व उसका उपयोग किये जाने हेतु लोगो को जागरुक करने की भी अपेक्षा ग्राम प्रधानो से की।      


 
सदर सांसद श्री त्रिपाठी आगे सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छता अभियान से जुडे जनपद के सभी लोग एक साथ जुड कर यहां इसे सफल बनाने के लिये चर्चा किया गया जिसमें कुछ बिन्दु आये हैं। हम सभी को मिलकर एक जूट होकर इस पर कार्य करना होगा। आप सभी योजनाओं के प्रमाणिकता के लिये ध्येय बनाये, उसे मिशन बनाते हुए उस पर कार्य करें। उन्होने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिये आयोजन से लिये गये प्रेरणा को अमलीजामा पहनाते हुए कार्य करने को कहा।  



       कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रथम इकाई के रुप में कार्य करते है। राष्ट्रहित में चलायी गयी तमाम योजनाओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करेगें तो योजनायें लोगो तक पारदर्शी तरीके से पहुॅचेगी।



         मत्स्य राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि पर्यावरण, प्रकृति की सुरक्षा व स्वच्छ भारत मिशन को अपनायेगें तो दीर्घायु जीवन दिशा में कार्य होगा। ग्राम प्रधानो को सबका साथ सबका विकास के दृष्टिगत कार्य करने व इस दिशा में आगे बढना चाहिये।  



          जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि ग्राम प्रधान व सभासद अपने ग्राम पंचायत व वार्डो के प्रथम प्रतिनिधि होते है, उनके कन्धों पर संचालित योजनाओं को लोगो तक पहुॅचाने का उत्तरदायित्व होता है। यदि वे इस दिशा में बिना भेदभाव कार्य करेगें तो वे गांव की तस्वीर बदल सकते है। ग्राम प्रधानो के सहयोगात्मक कार्यो से ही जलजनित व वेक्टरजनित बिमारियों में काफी कमी आयी है। इस अवसर पर उन्होने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।



          इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता डब्लू0एस0एस0सी0सी0 के कोआर्डिनेटर विनोद कुमार मिश्र ने स्वच्छता अभियान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि शौचालय निर्माण से जो लोग छूट गये है, उन सभी के घरों में शौचालय बने व उसका उपयोग हो। निगरानी समितियां व प्रधान जागरुक हो जाये तो यह मिशन अवश्य ही कामयाब होगा। उन्होने लोगो में जागरुकता लाने तथा ओ0डी0एफ0 की दिशा में बढ-चढ कर कार्य करने हेतु प्रधानगणों को आगे आने की अपेक्षा की। उन्होने कहा कि आगामी 19 नवम्बर को विश्व शौचालय दिवस भी मनाया जायेगा।



           आयोजित इस कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक डा0श्रीपति मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी0एन0, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह,  यूनीसेफ के कोआर्डिनेटर कुमार विक्रम, एन0डी0आर0एफ0 निरीक्षक डी0पी0 चन्द्रा, मनोज सिंह, स्टेट कन्सलटेंट जन्मेंजय कुमार, उर्वशी चन्द्रा, रामपुर कारखाना विधायक प्रतिनिधि संजीव शुक्ला आदि ने अपने विचार व्यक्त किये तथा स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय बनाये जाने व उसका उपयोग किये जाने पर बल दिया। इसके अलावा अन्य विभागो द्वारा भी अपने योजनाओं की जानकारी दी गयी। एन0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा आपदा प्रबन्धन बचाव एवं राहत की विस्तृत जानकारी प्रयोगात्मक तरीके से दी गयी। कार्यक्रम का संचालन मन्जू पाण्डेय ने किया।



        इस अवसर पर सदर विधायक जन्मेजय सिंह, बरहज विधायक सुरेश तिवारी, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश कुमार पटेल, मुख्य राजस्व अधिकारी रामसहाय यादव, प्रभारी सी0एम0ओ0 डा0डी0वी शाही, डी0डी0ए0जी0 ए0के0 मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विकास साठे, जिला मलेरिया अधिकारी एस0पी0 त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी आनन्द प्रकाश, परियोजना अधिकारी डूडा प्रमोद कुमार, वित्त लेखाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, पंचायत सेकेट्री, स्वेच्छाग्रही, प्रधानसंघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र सहित जनपद के ग्राम प्रधान गण आदि उपस्थित रहे।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही