कोई भी निराश नहीं लौटता नीरज शाही के पास से

                                                   


किसानों की समस्याओं को सुनते नीरज शाही (फाइल फोटो)


लखनऊ। कोई भी शिकायत कल पर नहीं छोड़ते समाधान की पूरी कोशिश करते हैं, ऐसे हैं लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष/दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही। उनका यह स्वभाव अपने गृह जनपद देवरिया में लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
कोई भी किसान उनके पास आने केे बाद संतुष्ट होकर जाता है। उनके इस कार्य से जनपद के किसानों के बीच योगी आदित्यनाथ की सरकार पर विश्वास और बढ़ता जा रहा है। जिन किसानों, गरीबों और मजलूमों की आवाज प्रशासन नहीं सुनता है उनकी आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना और उनको न्याय दिलाना इनकी दिनचर्या बन गयी है। 


किसानों ने दिया धन्यवाद
अखनपुरा गांव के किसान  दिनेश मणि त्रिपाठी, घटैलागाजी के संतोष कुमार, सिसई गुलाबराय के विनय कुमार श्रीवास्तव इत्यादि लोगो नें हमारे संवाददाता अरूण कुमार राव से वार्ता के दौरान कहा कि हम पीछले 4 वर्षों से प्रशासन का चक्कर काटकर थक गये थे हमारा काम नहीं हो रहा था, नीरज शाही के हतक्षेप के बाद हमारा काम हुआ इसके लिए हम नीरज शाही और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हैं। 
 
किसानों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिक्ता
नीरज शाही ने वार्ता के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री के दिये गये दायित्यों का निर्वहन इमानदारी के साथ किया जा रहा है। जनपद के किसानों की समस्याओं का निराकरण कराना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमें कुछ भी करना पड़े इसके लिए हम पीछे नहीं हटेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही