मुख्यमंत्री ने रूद्रपुर के वर्तमान SDM और CO को तत्काल निलम्बित करने के निर्देश दिया

  • दोषी कोई भी हो, हर एक पर कार्यवाही की जाएगी : मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने देवरिया के ग्राम फतेहपुर में विगत दिनों हुई घटना की गहन समीक्षा की
  • घटना के लिए उत्तरदायी पुलिस विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिया 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वृहस्पतिवार को देवरिया जनपद के रूद्रपुर तहसील के वर्तमान उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत को तत्काल निलम्बित करने के निर्देश दिया। उन्होंने पूर्व उपजिलाधिकारी राम विलास, ओम प्रकाश, ध्रुव शुक्ला एवं संजीव कुमार उपाध्याय के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देवरिया के तहसील व थाना रूद्रपुर के अंतर्गत ग्राम फतेहपुर में विगत दिनों हुई घटना की गहन समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषी कोई भी हो हर एक पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने घटना के लिए उत्तरदायी पुलिस विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त तहसीलदार वंशराज राम एवं सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक रामानन्द पाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया। वर्तमान में निलम्बित तहसीलदार अभय राज को अतिरिक्त आरोप पत्र जारी करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामाश्रय तत्कालीन तहसीलदार, सम्प्रति तहसीलदार जनपद बलरामपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्थित किया जाए तथा केशव कुमार तहसीलदार रूद्रपुर को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही की जाए। राजस्व निरीक्षक विशाल नाथ यादव, क्षेत्रीय लेखपाल राजनन्दनी यादव व लेखपाल अखिलेश को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री ने हेड कॉन्स्टेबल राजेश प्रताप सिंह, कॉन्स्टेबल अवनीश चौहान, हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे व प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को निलम्बित कर विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में आईजीआरएस के संदर्भों में निस्तारण में लापरवाही के लिये उत्तरदायी पाए गए कांस्टेबल कैलाश पटेल, कॉन्स्टेबल राम प्रताप कन्नौजिया व सुभाष यादव एवं उपनिरीक्षक सुनील कुमार, पूर्व प्रभारी निरीक्षक रूद्रपुर को निलंबित किया जाए तथा तत्कालीन क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर दिनेश कुमार सिंह यादव के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की जाए।

शासन के उच्च अधिकारियों द्वारा रूद्रपुर की घटना के संदर्भ में पेश किए गए रिपोर्ट में दोषी कार्मिकों की घोर लापरवाही एवं कर्तव्यपालन में शिथिलता संज्ञान में आयी है। स्व सत्य प्रकाश दुबे द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा के सम्बन्ध में आईजीआरएस के अंतर्गत अनेक शिकायतें मुख्यमंत्री संदर्भ के रूप में आनलाइन पुलिस विभाग व राजस्व विभाग को भेजी गई थीं। दोनों विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेकर निस्तारण नहीं कराया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही