विधानसभा अध्यक्ष ने नवरात्रि पर्व की प्रदेश वासियों को दी बधाई


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने महानवमी दुर्गा पूजा एवं दशहरा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि दशहरा पर्व हमें असत्य पर सत्य का बुराई पर अच्छाई का और अधर्म पर धर्म का बोध कराता है। श्री महाना ने कहा है कि यह पर्व हमे मानवता की भलाई के साथ ही अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही