जनसम्पर्क के दौरान मिल रहे अपार जनसमर्थन देखकर ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा अब साइकिल की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता

देवरिया (नागरिक सत्ता)। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्यशी एवं पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को जन संपर्क के दौरान भरपूर समर्थन मिल रहा है। गांव गांव में यूवा, किसान एवं महिलाएं श्री त्रिपाठी के सहयोग एवं समर्थन में आगे आ रही हैं। क्षेत्र में मिल रहे इस सम्मान और आर्शीवाद से गदगद होकर ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि माताओं, बहनों, किसानों एवं युवाओं से मिल रहे इस आर्शीवाद और सम्मान से निश्चित हो गया है कि 2022 में कमल का मुरझाना और साइकिल का आना निश्चित है। 

ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने पथरदेवा की जनता से पुरजारे अपील करते हुए कहा कि इस बार इस बार बढ़ती हुई महंगाई, बेराजगारी के विरोध मे मतदान करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। लोगों को धर्म और मजहब में लड़ाने की राजनीति कर सत्ता प्राप्त करना इनकी आदत बन चुकी है। यही मौका है इन्हें सबक सिखाने का। साइकिल पर मतदान कर विकास रूपी साइकिल की रफ्तार को  तेज करने की जरूरत है।      


ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के नेता 5 साल जनता से झूठ बोलते रहे। जुमलेबाजी करते रहे। उत्तर प्रदेश में नौजवान नौकरी चाहता है, जनता महंगाई से निजात चाहती है। कृषि कानून वापस लेने का वादा कर किसानों के साथ भाजपा ने छल किया है जिसका विरोध देश के लगभग 57 किसान संगठनों के लोग कर रहे हैं। सरकार किसान की मर्जी के विपरित काला कृषि कानून उनपर थोपना चाहती है। जिससे किसान और असहाय और अपने आप को और कमजोर महसूस करने लगेगा। किसान अपनी फसलों की कीमत चाहता है। भाजपा के नेता इस पर बात नहीं करते हैं। जनता अपनी समस्याओं का हल चाहती है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है। आज डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सरसों का तेल सभी के दाम दोगुने हो गए हैं। भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गया है। 

ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर माताओं-बहनों को समाजवादी पेंशन हर महीने पंद्रह सौ दी जाएगी। पिछली बार समाजवादी पार्टी की  सरकार के दौरान छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए मुफ्त लैपटॉप दिया था। भाजपा ने भी पिछली बार लैपटॉप देने का वादा कर लिया। लेकिन वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर नौजवानों को नौकरियों में उम्र की छूट देकर 11 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएंगी। भाजपा के लोगा जब वोट मांगने लोगों के घर जा रहे हैं तो माताओं बहनों ने भाजपा नेताओं को लाल सिलेंडर दिखाना शुरू कर दिया है। 

ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को भी धोखा दिया। आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन किसानों को उनकी फसल की कीमत भी नहीं मिली। फसलों के लिए खाद नहीं मिली। इस सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की। गौशालाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। पशु पालकों को प्रति गाय 900 रूपया प्रतिमाह देने के नाम पर गौशालाओं के बजट की जमकर लूट हुई। और पशु पालकों तक एक भी पैसा नहीं पहुंचा।

ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया है कि सपा सरकार बनने पर बीएड, बीपीएड, टीईटी, शिक्षामित्रों की मदद करेंगे। शिक्षामित्रों का पुनः समायोजन करेंगे। 69 हजार भर्ती वाले शिक्षकों ने बहुत संघर्ष किया है उन्हें भी न्याय दिलाएंगे। बीजेपी सरकार सारे सरकारी संस्थानों को बेच रही है। सारे संस्थान बिक जायेंगे तो नौजवानों को संविधान के अनुसार नौकरी और आरक्षण कैसे मिलेगा? यह बीजेपी सरकार की आरक्षण खत्म करने की चाल है। समाजवादी पार्टी के   घोषणा पत्र में सरकारी पेंशन बहाली का वादा किया गया है। जिसे सरकार बनने पर हर हाल में पूरा किया जाएगा। इसलिए हम पथरदेवा की जनता से अपील करते हैं कि साइकिल के निशान पर वोट देकर सपा के हाथों को मजबूत करें ताकि प्रदेश के विकास का पहिया और तेजी से घूमें।

ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि कहा कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक शिखाना शुरू कर दिया है। हार सामने देखकर भाजपा नेताओं की भाषा बदल गई है। भाजपा के नेता समझ नहीं पा रहे हैं कि वह क्या करें। भाजपा ने हर वर्ग को अपमानित और प्रताड़ित किया है। जिसका जवाब जनता चुनाव में इन्हें दे रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही