भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभाकुवंर कुशवाहा का किया जोरदार स्वागत

देवरिया (नागरिक सत्ता)। भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभाकुवंर कुशवाहा का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मझौलीराज स्थित भंगडा भवानी मंदिर, महुआबारी, बेलपार चौराहा, स्टेशन रोड़, दुर्गा मंदिर रोड एवं मस्जिद रोड़ में ढोल नगाड़ों के साथ अपने नेता का स्वागत किया। 

भाजपा प्रत्याशी सभाकुवंर कुशवाहा ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने मेरे ऊपर जो विश्वास जताया है। उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यों एवं कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत भारतीय जनता पार्टी भाटपार रानी में कमल खिलाने में निश्चित रूप से सफल होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की एक लंबी फौज है सारे कार्यकर्ता अगर अपने अपने बूथ को जिताने का जिम्मा लें तो भाटपार रानी में भगवा लहराने से कोई नहीं रोक सकता। 

स्वागत कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, दिलीप सिंह बघेल, डाक्टर अशोक तिवारी, रामविलास आर्य, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, राजेंद्र जयसवाल, अनिल शाही, सत्येंद्र पांडेय, संजय पटेल, गुड्डू गोस्वामी, अमित मोदनवाल, मंटू पटेल, चंदन मद्धेशिया, हनुमान जयसवाल, लालबाबू यादव, लक्ष्मण वर्मा, दुर्गेश्वर सोनी, संजय कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, जितेंद्र जयसवाल, गौतम प्रसाद,रीतुराज गुप्ता,धीरज गुप्ता, राजेश यादव, अमरेन्द्र मौर्या, संदीप कुशवाहा, नीतिन श्रीवास्तव, विनोद सिंह बघेल, अतुल कुमार मिश्रा, आनंद पियूष उपाध्याय, धर्मेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह,आश मुहम्मद, आबिद अली, विद्यासागर कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, इन्दूभूषण कुशवाहा, रामभरोसा कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, सुभाष यादव, सुरेश कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, राजेश गुप्ता, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही