भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि को भ्रमण के दौरान मिला जनता का आशीर्वाद
देवरिया (नागरिक सत्ता)। विधानसभा सभा क्षेत्र देवरिया के भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी को गौरीबाजार मण्डल के मठियामाफी और उसरी ग्रामसभा में भ्रमण और जन चौपाल में जनता का आशीर्वाद मिला। शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मठियामाफी के युवाओं का जोश और उत्साह देखकर यह निश्चित हो गया है कि गौरीबाजार में इसबार सभी रेकॉर्ड टूटने जा रहा है। इस अभूतपूर्व स्वागत और अभिनन्दन के लिए हम युवा साथियों को हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।
इस दौरान देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष आदरणीय गिरीश चंद तिवारी,मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, सत्यप्रकाश सिंह सहित सभी गणमान्य पदाधिकारी, ऊर्जावान कार्यकर्ता साथी तथा भारी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।
Nice
जवाब देंहटाएं