गुंडों, माफियाओं को जेल में रखना है तो यूपी में भाजपा सरकार जरूरी है: नित्यानंद राय

देवरिया (नागरिक सत्ता)। देवरिया विधानसभा क्षेत्र के भटौली खुर्द और मुंडेरा में भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी के पक्ष में जन चौपाल को सम्बोधित करते हुये केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-कांग्रेस का तीन चरण के चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया है। 300 से ज्यादा सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। गरीबों की 2 हजार करोड़ की जो जमीन इन भू-माफियाओं ने कब्जाई थी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस जमीन को मुक्त कराने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि योगी जी ने पूरे यूपी को माफियाओं से मुक्त किया है। जो इक्का- दुक्का बच गए हैं, उसको भी साफ करने का काम अगले पांच साल में होने वाला है। गुंडों, माफियाओं को जेल में रखना है तो यूपी में फिर से भाजपा सरकार जरूरी है। इसलिये आप सभी 3 मार्च को कमल के फूल का बटन दबाये। सपा-बसपा-कांग्रेस जो जातिवाद, परिवारवाद के आधार पर चलती हैं, ये उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकती। इनके शासन में घोटालों के गढ्ढे, परिवारवाद का स्पीड ब्रेकर, माफियाओं की टोल वसूली रही। इन्होंने गरीबों, पिछड़े और महिलाओं के लिए नो-एंट्री कर दी थी। योगी जी ने पूरे उत्तर प्रदेश को सुरक्षित करने का काम किया है।

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी सपा, बसपा के शासन काल में सबको परेशान करते थे। आज ये सब जेल में हैं। अगर आपने गलती से भी अखिलेश की सरकार ला दी, तो ये जेल में रहेंगे क्या? इस पर विचार करे और राष्ट्रहित में मतदान करें।

दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कईं सालों तक देश पर राज किया। उन्होंने जगजीवन राम और बाबा साहब अम्बेडकर का अपमान करने के अलावा कुछ नहीं किया। इतने साल हो गए, बाबा साहब अम्बेडकर को भारत रत्न नहीं मिला था, जब कांग्रेस पार्टी गई, तब भाजपा की सरकार में बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को राष्ट्रीय समरसता दिवस घोषित किया। 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया। आज भी जब 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी उसका बहिष्कार करती है।

चौपाल में बृजेश गुप्ता, कृष्णानाथ राय, सजल झा, दिनेश पाण्डेय दिग्गी बाबा, आदित्य सिंह, विजय सैनी, अरविन्द चौहान, विपिन यादव, अमरेश राजभर, कमलेश मौर्या आदि रहे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही