गांव चलो अभियान का शुभारंभ

कपरवार देवरिया। बारादीक्षित पंचायत भवन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंडल के प्रभारी पूर्व मंत्री नीरज शाही ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि के द्वारा बताया गया कि आज से गांव चलो अभियान का शुभारंभ हो रहा है जिसमें हम सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथअध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर सरकार के द्वारा चलाई जा रही उपलब्धियो के बारे में बताएं। सरकार के द्वारा चलाए गए अभियानों से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से मिले एवं साथ-साथ नव मतदाता अभियान के तहत मतदाता सूची से देखें कि किन-किन वोटरो का नाम मतदाता सूची में नहीं है या किन्हीं कारणों वस कट गया है। महेंद्र यादव ने बताया कि जो मोदीजी का सपना है कि इस बार 400 पार इस लक्ष्य को भी हम सभी लोग आगामी होने वाले लोकसभा के चुनाव में सीट जीताकर प्रधानमंत्री के झोली में डाल दिया जाए। 

इस दौरान अभियान के संयोजक ओमकार मिश्रा, भाजपा नेता अंगद तिवारी, भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह विशेन, मंडल अध्यक्ष राम जोखन निषाद, अष्टभुजा श्रीवास्तव, कैप्टन देवानंद तिवारी, शिवकुमार माल, डॉ धनंजय सिंह, संजय पासवान, मारकंडे यादव, निशिकांत दीक्षित, धीरेंद्र तिवारी, रामशेष सिंह, हेमंत चौहान, रामधुरी गौड़, धीरेंद्र तिवारी, सुबाष यादव, राजनरायन पटेल, सुबाष तिवारी, बृजेश तिवारी, डॉ गंगा शरण पाण्डेय, विनय पाण्डेय, संजय तिवारी, अवधेश गुप्ता, रामनिवास उपाध्याय प्रताप मल्ल, प्रकाश तिवारी आदि तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए उठाए गये कड़े कदम

यूपी रोडवेज: इंटर डिपोज क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कैसरबाग डिपो ने चारबाग डिपो को पराजित किया

भाजपा की सरकार ने राष्ट्रवाद और विकास को दी प्राथमिकताः नीरज शाही