भाषा विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम कानपुर रवाना
लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में 19-26 फरवरी तक होने वाली सेंट्रल ज़ोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु भाषा विश्विद्यालय के कुलपति महोदय प्रो एनबी सिंह के मार्गदर्शन में पुरुष खिलाड़ियों की टीम आज कानपुर रवाना हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की क्रीडा परिषद के सदस्य मो शारिक (सदस्य सचिव) एवं टीम मैनेजर मृणाल झा उपस्थिति रहे I साथ ही खिलाङ़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कुलपति प्रो सिंह ने कहा कि खेल को खेल भावना के खेलना चाहिए I उन्होंने यह भी कहा कि खेलों का हमारे जीवन में एक महत्पूर्ण स्थान है। उन्होंने क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं एवं आशीष देकर रवाना किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
न्यूज़ पढ़ने और अपना विचार व्यक्त करने के लिए आपका हार्दिक आभार